- प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर का आयोजन, कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश कुमार व्यास ने किया
गांधीनगर । राजस्थान समाज सार्वजनिक सेवा ट्रस्ट, गांधीनगर द्वारा राजस्थान के 77वें स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सोमवार को शहर में विविध सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली। दिन की शुरुआत गांधीनगर में एक विशाल रैली और रक्तदान शिविर के साथ हुई। सेवा भावना का परिचय देते हुए समाज के युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसमें कुल 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शाम 6 बजे सेक्टर-22 स्थित रंगमंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान शैक्षणिक क्षेत्र (कक्षा 1 से स्नातकोत्तर) में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, कला, खेलकूद और समाज सेवा में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं और रक्तदाताओं का भी गौरव बढ़ाया गया। कार्यक्रम में गांधीनगर उत्तर की विधायक रीटाबेन पटेल, शहर अध्यक्ष आशीष दवे, बाल कल्याण समिति की चेयरमैन हेमाबेन भट्ट, अंकित बारोट और पदमसिंह चौहान, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी नरेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर, महामंत्री रमेश कुमार पंचाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधुभाई प्रजापति, मुकेशजी प्रजापति, संरक्षक श्रीमान तुलसीभाई माली, विक्रम सिंह राजपुरोहित, शिवभाई रबारी, सोहन जी वैष्णव, सुरेश जी जैन, अशोकभाई डांगी, गोपालजी शर्मा, अशोकभाई तेली, विक्रम सिंह राजपूत एवं अन्य ट्रस्टियों के सहयोग से संपन्न हुआ। मंच का कुशल संचालन ट्रस्ट के प्रवक्ता डॉ. मुकेश कुमार व्यास द्वारा किया गया।

