वेनिस/मुंबई
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों में से एक ‘वेनिस बिएनाले 2026’ में इस बार भारत की गूँज सुनाई दे रही है। नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से भारतीय कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। इस अवसर पर रिलायंस रिटेल की निदेशक सुश्री ईशा अंबानी ने भारतीय पवेलियन का प्रतिनिधित्व करते हुए कला, पहचान और अपनेपन की वैश्विक चर्चा में भारत की भूमिका पर जोर दिया। सांस्कृतिक संवाद: ईशा अंबानी ने ‘Geographies of Distance’ के माध्यम से भारत की स्मृतियों, पहचान और ‘घर’ की कहानियों को वैश्विक दर्शकों के सामने पेश किया। इस दौरान ईशा अंबानी ने अपनी माँ नीता अंबानी के विजन को साझा करते हुए कहा कि NMACC का लक्ष्य भारतीय कला को विश्व पटल पर लाना और दुनिया की बेहतरीन कला से भारत को रूबरू कराना है। वेनिस बिएनाले में भारत की मौजूदगी को कला विशेषज्ञों द्वारा एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो सीमाओं के पार कलात्मक संवाद को बढ़ावा देगा। ईशा अंबानी ने कहा “61वें वेनिस बिएनाले में भारतीय पवेलियन का समर्थन करना हमारे लिए गौरव का क्षण है। भारत की कला अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है।” इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर #IndiaInVenice और #LaBiennalediVenezia के साथ काफी चर्चा में हैं। NMACC और रिलायंस फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना पूरी दुनिया के कला प्रेमियों द्वारा की जा रही है।

