पनवेल। रिलायंस फाउंडेशन स्कूल के छात्र मयूर संदीप पुरोहित ने CBSE बोर्ड की 12वीं कक्षा (कॉमर्स संकाय) परीक्षा में 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। मयूर की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और परिचितों में हर्ष का माहौल है मयूर पनवेल के रसयानी क्षेत्र स्थित बेलंतरा को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में निवास करते हैं। उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षकों के अनुसार मयूर शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित छात्र रहे हैं मयूर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे कॉमर्स क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।

