मुंबई । स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बार फिर रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल रैंकिंग सर्वे 2026’ में रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल को पूरे भारत में नंबर-1 (प्रथम) स्थान मिला है। यह रैंकिंग अस्पताल की बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं और गंभीर मरीजों की देखभाल (क्रिटिकल केयर) में सर्वोच्च मानकों को रेखांकित करती है। अस्पताल को मिली यह बड़ी उपलब्धि इसकी संस्थापक श्रीमती नीता अंबानी की उस दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का परिणाम है, जिसके तहत वे हर भारतीय के लिए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती और सुलभ बनाना चाहती हैं। रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल हमेशा से अपने मार्गदर्शक सिद्धांत ‘रिस्पेक्ट फॉर लाइफ’ (जीवन के प्रति सम्मान) के साथ काम करता आ रहा है, और यह सम्मान इसी सेवा भावना
को दर्शाता है।

