मुंबई । रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने एक 9 वर्षीय बच्ची लावन्या की दिल छू लेने वाली कहानी साझा की है, जिसका रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेहद जटिल और जीवन रक्षक हार्ट ट्रांसप्लांट (हृदय प्रत्यारोपण) सफलतापूर्वक किया गया। लावन्या के इस सफर को उम्मीद, जुझारू क्षमता और चिकित्सा जगत के चमत्कार का प्रतीक बताते हुए नीता अंबानी ने कहा, “करुणा से भरी स्वास्थ्य सेवाएँ ऐसे कई चमत्कारों को मुमकिन बनाती हैं। रिलायंस फाउंडेशन में हम हर भारतीय के लिए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने के अपने मिशन के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध हैं।” इस सफल ट्रांसप्लांट के बाद बच्ची को एक नया जीवन मिला है, जो देश की चिकित्सा प्रणाली के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
