- कच्छ क्षेत्र में सबसे अधिक 136.06 प्रतिशत बारिश
- प्रमुख 207 जल परियोजनाओं में 74.24 प्रतिशत जल भंडारण
अहमदाबाद। गुजरात में चालू सीजन की कुल 80.69 प्रतिशत बरसात दर्ज हुई है। इस दौरान राज्य के 95 जलाशय हाईअलर्ट पर रखे गए हैं। जबकि 66 डैम ओवर फ्लो हुए हैं। बरसात के कारण राज्य के मुख्य 207 जल परियोजनाओं में 74.24 प्रतिशत जल संग्रह हुआ है। राज्य के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर द्वआरा मिली रिपोर्टों के अनुसार राज्य में हो रही बरसात के कारण चालू सीजन में कुल औसतन बरसात 80.69 प्रतिशत दर्ज हुई है। जिसमें कच्छ जोन में मौसम की सबसे अधिक औसतन बरसात 136.25 प्रतिशत, दक्षिण गुजरात में 71.67 प्रतिशत तथा पूर्व मध्य गुजरात में 64.98 प्रतिशत सीजन की कुल औसतन बरसात हुई है। गुजरात की महत्त्वपूर्ण 207 जल परियोजनाओं में 74.24 प्रतिशत जल संग्रह हुआ है। जिसमें राज्य की जीवनरेखा समान सरदार सरोवर योजना में 2,58,797 एमसीएफटी जल संग्रह है। जो कुल जल संग्रह शक्ति के 77.47 प्रतिशथ जल संग्रह हुआ है। इसके अलावा उत्तर गुजरात के 15जलाशयों में 73.25 प्रतिशत मध्य गुजरात के 17 जलाशयों में 49.48 प्रतिशत, दक्षिण गुजरात के 13 जलाशयों में 75.06 प्रतिशत, कच्छ जोन के 20 जलाशयों में 65.68 प्रतिशत तथा सौराष्ट्र के 141 जलाशयों में 83.86 प्रतिशत जल संग्रह हुआ है। उल्लेखनीय है कि राज्य में हो रही सार्वत्रिक बरसात के कारण 100 प्रतिशत से अधिक जलसंग्रह हुए 64 जलाशय तथा 90 से 100 प्रतिसत जल संग्रह हुए 31 जलाशय मिलाकर कुल 95 जलाशय हाई अलर्ट पर हैं। जबकि 80 से 90 प्रतिशत जलसंग्रह रखते 25 जलाशय अलर्ट पर एवं 70 से 80 प्रतिशत जलसंग्रह रखते 14 जलाशयों को सामान्य चेतावनी दी गई है।