- विधायक अर्जुन मोढवाडिया प्रभावितों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे
पोरबंदर
पोरबंदर के जावर गांव में फैक्ट्री में काम करते 15 से अधिक लोगों को भोजन लेने के बाद फूड प्वॉजिंग का असर हो गया। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जबकि चार की हालत गंभीर होनी बताई गई है। घटना की जानकारी होते ही विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने अस्पताल पहुंचे प्रभावितों का हालचाल पूछा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व झारखंड एवं उत्तराखंड से काम के लिए आए लोगों के भोजन और रहने की व्यवस्था कॉन्ट्रेक्टर द्वारा फैक्ट्री में ही कर दी गई थी। यहां दोपहर के भोजन के बाद 15 से अधिक श्रमिकों को फूड प्वॉजिंग होने से उल्टी-दस्त होने लगी थी। इसलिए उन्हें उपचार हेतु फौरन पोरबंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक श्रमिक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि चार की स्थिति गंभीर होनी बताई गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक को फूड प्वॉजिंग के उपरांत किडनी की तकलीफ होने से मृत्यु हुई है ऐसा जानने को मिला है। जानकारी मिलते ही विधायक अर्जुन मोढवाडिया अस्पताल पहुंचे तथा प्रभावितों का हालचाल पूछा।