नई दिल्ली। देश की 8 नेशनल पार्टियों की घोषित संपत्ति 1 साल में 1531 करोड़ रुपए बढ़ गई। साल 2020-21 में इन पार्टियों की संपत्ति 7,297.62 करोड़ रुपए थी। साल 2021-22 के दौरान इनकी संपत्ति बढ़कर 8,829.16 करोड़ रुपए हो गई। द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई हैं।ये पार्टियां- भाजपा, कांग्रेस, नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP), बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, माओवादी CPI(M), तृणमूल कांग्रेस और नेशनल पीपल्स पार्टी (NPEP) हैं। साल 2020-21 के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों पर 103.55 करोड़ रुपए का कर्ज था। इसमें से कांग्रेस के ऊपर 71 करोड़ और CPI(M) के ऊपर 16 करोड़ रुपए का कर्ज था।साल 2021-22 के दौरान कांग्रेस के ऊपर 42 करोड़, CPI(M) के ऊपर 12 करोड़ और भाजपा के ऊपर 5 करोड़ रुपए का कर्ज था।इस एक साल के दौरान पांच पार्टियों के कर्ज में कमी आई।एक साल में राष्ट्रीय पार्टियों का रिजर्व फंड 1572 करोड़ रुपए बढ़ गया। 2020-21 में इन पार्टियों का रिजर्व फंड 7194 करोड़ रुपए था, जो 2021-22 में बढ़कर 8766 करोड़ रुपए हो गया। ADR ने कहा कि सभी नेशनल पार्टियां इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की गाइडलांइस का पालन करने में असफल रहीं। इन गाइडलाइन के मुताबिक, पार्टियों को यह बताना होता है कि उन्होंने किन बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन या एजेंसी से लोन लिया है।