नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद से पिछले 9 सालों में एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है। सरकार ने सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में यह बात कही है। जानकारी में कहा है, PM हर समय ड्यूटी पर रहते हैं।पुणे के RTI एक्टिविस्ट प्रफुल सारदा ने PMO में RTI दायर कर यह जानकारी मांगी थी। RTI का जवाब PMO के अवर सचिव परवेश कुमार ने दिया। वे RTI प्रश्नों का जवाब देने वाले संबंधित मंत्रालय के सेंट्र्ल पब्लिक इनफॉर्मेशन ऑफिसर (CPIO) हैं। जवाब को असम के CM हेमंता बिस्वा सरमा ने X पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा # MyPmMyPride।पिछले साल महाराष्ट्र BJP प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि PM मोदी सिर्फ दो घंटे सोते हैं। 2016 में इसी तरह की एक RTI का भी ऐसा ही जवाब मिला था। उस समय एक आरटी आई आवेदक ने देश के प्रधानमंत्री और कैबिनेट सचिवालय से छुट्टी नियमों और प्रक्रि याओं की एक प्रति मांगी थी। PMO ने जवाब में कहा था प्रधानमंत्री को हर समय ड्यूटी पर कहा जा सकता है।