गांधीनगर। कृषि अर्थशास्त्रियों, प्रगतिशील किसानों और कृषि एवं पशुधन मंत्रालय, नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राकृतिक कृषि प्रणाली और इसके लाभों के बारे में जानने के लिए हरियाणा के कुरूक्षेत्र में राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी के प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने कहा कि नेपाल भी रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग बंद कर प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाने का इच्छुक है। नेपाल के प्रधानमंत्री ने रासायनिक खाद के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी से मुलाकात की। नरेन्द्र मोदी ने उन्हें रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाने का सुझाव दिया और इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने की भी तत्परता दिखाई। इस संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के माध्यम से नेपाल सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल कुरूक्षेत्र प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा करने और प्राकृतिक कृषि प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए भारत आया है। आज कुरूक्षेत्र में राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने नेपाल के प्रतिनिधिमंडल को प्राकृतिक कृषि प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरिओम ने भी तकनीकी जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने आज प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा किया