बलूचिस्तान में 3 दिन का शोक,पीएम और राष्ट्रपति ने की हमले की निंदा
बलूचिस्तान। पाकिस्तान में शुक्रवार को 2 जगहों पर एक के बाद एक लगातार 3 धमाके हुए। पहला धमाका बलूचिस्तान में एक मस्जिद के पास हुआ। यह बम धमाका इतना भीषण था कि मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढह गया। इसमें एक डीएसपी समेत 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 लोग घायल हुए हैं। हमले के वक्त लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए इकट्ठा हो रहे थे।
वहीं दूसरा और तीसरा धमाका खैबर पख्तूनख्वा के हांगू शहर की मस्जिद और एक पुलिस स्टेशन में हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके बाद मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढह गया और बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही फिदायीन हमले थे। यहां एक पुलिस अधिकारी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अफसर ने बताया कि धमाके के बाद मस्जिद की छत गिर गई। यहां 30-40 लोग मलबे में फंस गए हैं। 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रांत में 3 दिन के शोक का ऐलान किया है। बलूचिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी ने कहा है कि इस विस्फोट के पीछे उनका हाथ नहीं है। इसके अलावा पूरे पाकिस्तान में ईद-ए-मिलाद को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने भी मस्जिद के पास हुए हमले की निंदा की है। काकड़ ने मरने वालों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने दुख जताया है।पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने भी मस्जिद के पास हुए हमले की निंदा की है। काकड़ ने मरने वालों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने दुख जताया है।