नई दिल्ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए आगे की योजना पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी गुट की मुंबई के बाद से कोई बैठक नहीं हुई है और जल्द ही ऐसा होने की संभावना है। ‘इंडिया’ गठबंधन की आखिरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में हुई थी।