नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर सोमवार को न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ विदेशी फंडिंग लेने और आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।प्रबीर और अमित ने अपनी गिरफ्तारी और 7 दिन की पुलिस रिमांड को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
हरियाणा के पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से सात की मौत, 24 घायल
नैनीताल। हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये पर्यटकों का वाहन रविवार देर शाम खाई में गिरने से सात पर्यटकों की मौत हो गयी जबकि 24 लोग घायल हो गये। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कंबोडिया में बर्ड फ्लू से दो लोगों की मौत
नोम पेन्ह। पूर्वी कंबोडिया में बर्ड फ्लू वायरस से स्वे रिएंग प्रांत के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जो इस साल अब तक देश में एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा से से दूसरी मौत है। स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) ने यह जानकारी दी।
कैबिनेट सचिव ने सिक्किम में बाढ की स्थिति की समीक्षा की
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में सोमवार को यहां एक बैठक में सिक्किम में बाढ की स्थिति की समीक्षा की। सिक्किम के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में सड़क संपर्क स्थापित हो चुका है और मौसम में सुधार के चलते फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सुबह 80 लोगों को निकाला गया है। साथ ही उन्होंने राहत और बचाव उपायों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि 28 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं तथा उनमें 6,800 से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है।