नयी दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई। इसके साथ ही शीर्ष अदालत के लिए निर्धारित कुल 34 न्यायाधीशों की संख्या पूरी हो गई। न्यायमूर्ति शर्मा दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति संदीप मेहता गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।