नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 2022-23 में कुल 1300 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है। जबकि इन्हीं बॉन्ड के जरिए कांग्रेस को महज 171 करोड़ रुपए का फंड मिला है। यह जानकारी चुनाव आयोग ने शेयर की है।भारतीय जनता पार्टी की एनुअल ऑडिट रिपोर्ट, चुनाव आयोग को भेजी गई थी। इसके मुताबिक 2021-22 में BJP की कुल इनकम रु.1,917 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में रु. 2,361 करोड़ हो गई है। ऑडिट रिपोर्ट में भाजपा ने यह भी बताया है कि 2022-23 में उसने ब्याज से 237 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके अलावा चुनाव और सामान्य प्रचार के लिए प्लेन और हेलीकॉप्टर के लिए 78.2 करोड़ रुपए खर्च किए। पार्टी ने उम्मीदवारों को फाइनेंशियल हेल्प के तौर पर 76.5 करोड़ रुपए का भुगतान किया। BJP ने पिछले साल विभिन्न राज्यों में हुए चुनाव के दौरान 1092 करोड़ रुपए खर्च किए।राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त समाजवादी पार्टी ने 2021-22 में चुनावी बॉन्ड के जरिए 3.2 करोड़ रुपए कमाए थे। 2022-23 में उसे इन बॉन्ड से कोई योगदान नहीं मिला। एक अन्य मान्यता प्राप्त पार्टी टीडीपी ने 2022-23 में चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 34 करोड़ रुपए कमाए, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 10 गुना ज्यादा था।